पांवटा साहिब, (न्यूज़डे नेटवर्क) 23 जून 2025 – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल पांवटा साहिब द्वारा अब सूचित किया गया है कि दिनांक 24 जून 2025 (मंगलवार) को प्रातः 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक शिलाई वह पाँवटा साहिब की सम्पूर्ण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जब की पिछली अधिसूचना में सिर्फ रामपुर घाट और भूंगरनी फ़िटर पर ही मरम्मत कार्य किया जाना था!
इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिशासी अभियंता श्री अंशुल ठाकुर ने बताया कि विद्युत प्रणाली मंडल, नाहन द्वारा 132 केवी सब स्टेशन गोंदपुर में आवश्यक अनुरक्षण व मरम्मत कार्यों हेतु शट डाउन प्रस्तावित है।
इस कारण से 132/33/11 केवी सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले निम्नलिखित फीडर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी:
- 132/11 केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र)
- 33 केवी बद्रीपुर
- 33 केवी पांवटा साहिब
- 33 केवी पुरुवाला
- 33 केवी सतौन
- 33 केवी शिलाई
- 33 केवी रामपुरघाट
- 33 केवी गिरीनगर
- 33 केवी मालवा
- 33 केवी नघेता
नोट: यह शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विद्युत बोर्ड ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।