पांवटा साहिब में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधिकारी के आवास पर विजिलेंस टीम ने अचानक दबिश दी। टीम के पहुंचते ही आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विजिलेंस टीम किस मामले की जांच के तहत अधिकारी के घर पहुंची थी। न ही यह पुष्टि हो सकी है कि टीम को घर से कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं या नहीं। सूत्रों के अनुसार, टीम ने कुछ समय तक घर के अंदर जांच-पड़ताल की। आधिकारिक स्तर पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर अधिकारी के घर के आसपास भी हलचल देखी जा रही है। विजिलेंस विभाग की ओर से औपचारिक जानकारी मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।


