Sunday, April 5, 2026

एचआरटीसी बसों में महिलाओं को अब बिना कार्ड नहीं मिलेगी किराया छूट

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल से बस यात्रा को लेकर बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को बिना हिम बस कार्ड के यात्रा करने पर पूरा किराया देना होगा। पहले महिलाओं को बिना किसी कार्ड के भी बस किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती थी, लेकिन नए नियमों के तहत अब यह सुविधा केवल मान्य कार्ड धारकों को ही मिलेगी। यानी अब किराया रियायत पाने के लिए महिलाओं को अनिवार्य रूप से हिम बस कार्ड बनवाना होगा। एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, सम्मान कार्ड और हिम बस कार्ड (महिलाओं, दिव्यांगों तथा विद्यार्थियों के लिए) जैसी विभिन्न पास योजनाएं उपलब्ध करवाई हैं।ये सभी कार्ड ऑनलाइन माध्यम से या फिर राज्य के विभिन्न बस स्टैंडों पर आसानी से बनवाए जा सकते हैं। निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने कार्ड बनवाकर ही रियायती यात्रा का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First