Sunday, March 1, 2026

आख़िरकार किसका था वो नोटो से भरा बैग, घायलो को छोड़ जिसके पीछे पड़ गए थे लोग, सामने आया मालिक का नाम

- Advertisement -

डेस्क, 4 फरवरी (न्यूज़डे नेटवर्क) : उत्तराखंड के कवाणु क्षेत्र में हुए एच.आर.टी.सी. बस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल से बरामद लाखों रुपए की नकदी से भरा बैग घायल यात्री का था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बस से मिला बैग 36 वर्षीय अब्दुल कयूम का था, जो शिमला जिला के नेरवा क्षेत्र में क्रॉकरी की दुकान चलाते हैं और फिलहाल हादसे के बाद विकासनगर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अब्दुल कयूम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान बस से एक काले रंग का कपड़े का बैग बरामद हुआ, जिसमें 3 लाख 20 हजार रुपए नकद, अब्दुल कयूम का पैन कार्ड और फोटो पहचान पत्र मिला। नोटों की पूरी गिनती और दस्तावेजों के आधार पर पहचान की पुष्टि की गई। इसके बाद एस.डी.एम. चकराता की मौजूदगी में नायब तहसीलदार राजेन्द्र लाल ने यह बैग घायल यात्री के परिजनों को सौंप दिया। पूरी प्रक्रिया की फोटो भी रिकॉर्ड के तौर पर ली गई। हालांकि जांच पूरी होने के बाद यह साफ हो गया कि यह बैग किसका था, लेकिन इससे पहले घटनास्थल पर स्थिति कुछ और ही थी। हादसे के तुरंत बाद जब दुर्घटनाग्रस्त बस के पास नकदी से भरा बैग पड़ा मिला, तो अफरा-तफरी के माहौल में कुछ लोगों के बीच उसे लेकर दावा और खींचतान शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग बैग को अपना या अपने परिचित का बताने लगे, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इसी दौरान कुछ स्थानीय जागरूक नागरिकों ने हस्तक्षेप कर विवाद को बढ़ने से रोका और पैसों से भरा बैग पुलिस को सौंपने पर जोर दिया। उनकी पहल पर पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में लिया और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उत्तराखंड की कालसी पुलिस ने बस की तलाशी के दौरान मिले नोटों की डिटेल रिपोर्ट तैयार की और बैग के संबंध में पूरी जांच शुरू की। घायल यात्री से फोन पर संपर्क किया गया और परिजनों से आई.डी. के आधार पर शिनाख्त करवाई गई। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही बैग उसके वास्तविक मालिक के परिजनों को सौंपा गया। कुल मिलाकर हादसे के बाद जहां पैसों को लेकर हुई खींचतान ने इंसानियत पर सवाल खड़े किए, वहीं बाद में पुलिस, प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की समझदारी से मामला पूरी तरह साफ हुआ। उधर कालसी पुलिस के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल के अनुसार घायल यात्री अब्दुल का बैग में 100 रुपए के 7 नोट, 200 रुपए के 9 नोट, 500 रुपए के 635 नोट थे। जांच के बाद यह बैग इसके असल मालिक की बेटी को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First